आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र के हज़ाराग्रंट गाँव मे खनन माफियाओं की पोकलैंड मशीन नदी का सीना चीर कर अब किसानों के खेतों तक पहुंचाने लगी है गुस्साए किसानों का आरोप है कि खनन माफिया बड़ी बड़ी पोकलैंड मशीन लेकर नदी में उतरते है और बड़ी संख्या में उपजाऊ जमीन को निशाना बनाते है जिसकी शिकायत वो ज़िले के उच्चाधिकारियों से भी कर चुके है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है
किसान नसीम अहमद और मोहम्मद वसी का कहना है की उनका नदी के किनारे आम का बाग है लेकिन कुछ खनन माफिया उनके बाग को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं जबकि उनका बाग का कटाव पहले ही नदी में काफी हो चुका है अब खनन माफिया उनके आम के बाग की भूमि का कटाव भी करने में जुट गए हैं।
खनन माफियाओं की दबंगई से किसानों में भारी रोष व्याप्त है।गौरतलब है की हजारा ग्रंट की सौंध नदी में पोकलैंड और जेसीबी से खनन माफिया लगातार खनन करने में जुटे हैं जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।