Jan Mudde

No.1 news portal of India

लक्सर के सुल्तानपुर में तीन तलाक देकर दो बच्चों की मां को पति ने घर से निकाला,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

लक्सर के सुल्तानपुर में दो बच्चों की मां को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा सुल्तानपुर पुलिस चौकी पर उसके पति समेत पूरे परिवार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।दरअसल मरगूबपुर गांव निवासी कोसीन पुत्री गफूर का विवाह मुस्लिम रीती रिवाज के अनुसार 13 अक्टूबर 2021को सुल्तानपुर गांव निवासी

आसिफ पुत्र इमरान से हुआ था ।विवाहिता कोसिन के परिजनों का आरोप है की उन्होंने शादी में दान दहेज भी हैसियत से अधिक दिया था लेकिन शादी के बाद से ही आसिफ उनकी लड़की को परेशान करने लगा आसिफ नशे का आदि है जो दो बार जेल भी जा चुका है।

परिजनों के मुताबिक आसिफ और उसके परिजन उसकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करने लगे और घर से जाने तक की धमकी देने लगे यहां तक की उसके दो छोटे बच्चों पर भी उनका दिल नहीं पसीजा और 16 जून 2024को उसके साथ पति ने मारपीट कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकलने की धमकी दी

जिसके बाद विवाहिता ने पूरी घटना परिजनों को बताई जिसके बाद ससुराल पहुंचे परिजन कोसिंन को लेकर अपने घर लौट गए।फिलहाल विवाहिता के परिजनों द्वारा सुल्तानपुर पुलिस चौकी पर पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369