आरिफ नियाज़ी
ऊर्जा निगम के अधिकारी आशुतोष तिवारी ने आज भगवानपुर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का कार्यभार ग्रहण किया ।इस दौरान उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने से पहले कार्यालय में पूरे विधि विधान और यज्ञ हवन के साथ पूजा पाठ भी कराया।इस दौरान ऊर्जा निगम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने कहा की उनका प्रयास उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल कराना रहेगा।बिजली कटौती पर रोक लगेगी तथा बिजली चोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा की ऊर्जा निगम अपने उपभोक्ताओं को परेशान नहीं देखना चाहता। अब बिजली के कार्य के लिए उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा की ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी।
उनके दरवाजे सभी के लिए खुले हैं किसी भी समस्या को लेकर सीधे उनसे मिल सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा की ऊर्जा निगम के सभी कर्मचारी उपभोक्ताओं की शिकायत को लेकर बेहद गंभीर रहेंगे।इस मौके पर ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अंजीव कुमार राणा,लेखाकार सुनील कुमार आर्य,अवर अभियंता संजीव कुमार,वसीम अहमद,विनीत कुमार,आशीष कुमार,शेरपाल,विकास कुकरेती,भारत सिंह रावत,सुनील कुमार, नोरतू सिंह,अरशद खान,ज्ञानेंद्र कुमार,तारिक अहमद,अंकित,सोमपाल,रजनीश कुमार,और ज्ञानेंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।