Jan Mudde

No.1 news portal of India

ईद उल अजहा पर मुफ्ती सलीम की मुस्लिम समाज से खास अपील,कुर्बानी पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। ईद उल अजहा को लेकर उलेमाओं ने मुस्लिम समाज से खास अपील की है अरबी मदरसा रहमानिया के मुफ्ती सलीम ने कहा की कुर्बानी इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फरीजा है कुर्बानी करते हुए बहुत बातों को ध्यान में रखना है कुर्बानी की कोई भी वीडियो ना बनाई जाए।उन्होंने कहा की ईद-उल-अजहा के दिन अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी हो,ना कि इसमें कोई नुमाइश की जाए।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी करते समय दूसरे समुदाय की भावनाओं का भी ख्याल रखा जाए।कुर्बानी के बचे हुए अवशेषों को गड्ढे में दबाया जाए तथा सड़क पर कुर्बानी के अवशेष ना फेंके दूसरे समाज की भावनाओं का भी खयाल करें

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मोबाइल वीडियो किसी भी सूरत में नहीं बननी चाहिए ।मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना इजहरुल हक कासमी ने कहा कि कुर्बानी के दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा त्यौहार को प्यार-मोहब्बत और सादगी से मनाया जाए।उन्होंने कहा की ईद उल अजहा पर किसी तरह का हुड़दंग ना मचाएं कुर्बानी परदे में करें सड़कों पर गंदगी बिल्कुल ना करें। उन्होंने ईद उल अजहा की नमाज के समय का भी ऐलान कर दिया।

 

प्रमुख ईदगाह प्रातः 8:00 बजे

 

मस्जिद बिलाल 5:45 बजे

 

मस्जिद शेख बेंच 5:45 बजे

 

जामा मस्जिद 6:00 बजे

 

मस्जिद हवा 6:00 बजे

 

मस्जिद उमर बि खत्ताब 6:15 बजेरामपुर ईदगाह 7:00 बजे

मदरसा इरफान उल उलूम 6:00 बजे

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369