आरिफ नियाज़ी
मंगलौर उपचुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा एक तरफ जहां बसपा ने दिवंगत विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के बेटे उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी अंसारी को चुनाव मैदान में उतारा है बसपा हाईकमान ने मोंटी को आज हरी झंडी दे दी जिसके बाद बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी उन्हें उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे।
वहीं भाजपा ने हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह बढ़ाना को मंगलौर उपचुनाव में मैदान में उतारा है जिनके आने से अन्य पार्टियों के समीकरण भी बिगड़ सकते हैं।वहीं कांग्रेस से पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन चुनाव मैदान में होंगे हालांकि इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन काजी निजामुद्दीन का लगभग चुनाव लडना तय माना जा रहा है। हाजी और काजी समर्थकों का रात दिन उनके कार्यालय पर जमावड़ा लग रहा है।
उप चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इतना जरूर है की मुकाबला इस बार दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ जहां काजी निजामुद्दीन भी इस चुनाव को जीतने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।वहीं बसपा प्रत्याशी उबेदुर्रमान उर्फ मोंटी के सामने इस सीट को बचाना बड़ी चुनौती रहेगी। भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को भाजपा के स्थानीय नेताओं का साथ मिला तो वह भी इस बार पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में बने रहेंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।