आरिफ नियाज़ी
रुड़की कांग्रेस श्रम विभाग के नेताओं ने हरिद्वार जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बताते हुए एस एस पी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल को एक ज्ञापन सौंपा।इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस श्रम विभाग के जिलाध्यक्ष भरत सिंह और सफरपुर गांव निवासी प्रवेज आलम ने कहा की हरिद्वार जिले में जब से एस एस पी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चार्ज संभाला है
तब से पुलिस व्यवस्था और भी बेहतर हुई है हरिद्वार जिले में अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगा है अब अपराधी भी घटना से पहले पुलिस से घबराते हैं यहां तक की उत्तराखंड की सीमाओं से उत्तराखंड में आने वाले अपराधियों पर पूरी तरह से शिकंजा कस चुका है सभी सीमाओं पर एस एस पी साहब ने सुरक्षा बढ़ाई है जो बधाई के पात्र हैं।
भरत सिंह और परवेज आलम ने कहा की चार धाम यात्रा को लेकर भी पुलिस सतर्क है और सभी पुलिस कर्मी ड्यूटी के प्रति बेहद मुस्तैद हैं।उन्होंने कहा की पुलिस अधिकारी कावड़ यात्रा को लेकर भी बेहद गंभीर हैं एस एस पी प्रमेंद्र सिंह डोभाल , एस पी देहात स्वपन किशोर सिंह और सीओ नरेंद्र पंत की पूरी टीम बेहद सराहनीय कार्य कर रही है उन्हें आशा ही नहीं पूरा विश्वाश है की यह टीम आगे भी इसी तरह अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी के साथ अंजाम देते रहेंगे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।