Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के सरठेड़ी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर के सरठेड़ी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भगवानपुर थाना पुलिस ने मर्तक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है वहीं मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

दरअसल परिजनों के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले के कुटेसरा गांव निवासी जहीर अहमद की पुत्री गुलबहार का विवाह तीन साल पहले सरठेड़ी गांव निवासी सलमान पुत्र मन्नान के साथ हुई थी आरोप है की शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले गुलबहार पर दहेज का दबाव बनाने लगे आलम यह हुआ की गुलबहार ने फोन पर अपने परिजनों को बताया था

की वह ससुराल में बेहद परेशान है ससुराल वाले उसके साथ बदसलूकी और मारपीट करते हैं जब तक सब कुछ परिजन समझ पाते इससे पहले ही गुलबहार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी।फिलहाल मृतक के सभी परिजन और रिश्तेदार पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंच चुके थे अब परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मृतक गुलबहार का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल और वीडियो ग्राफी के द्वारा कराएगी।पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है उसके बाद ही पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369