Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की कौशिक पैथोलॉजी लैब के पास कोर कंप्यूटर प्लेनेट का भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, कम फीस में मिलेगा बेहतर कंप्यूटर का ज्ञान

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की के कौशिक पैथोलॉजी के पास कंप्यूटर सैंटर खुलने से युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।अब छात्र छात्राओं के साथ साथ युवा और महिलाएं भी कंप्यूटर की शिक्षा आसानी से हासिल कर सकेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,मंत्री सतीश सैनी,भाजपा महामंत्री अरविंद गौतम,कोषाध्यक्ष नितिन गोयल और भाजपा नेता अनूप राणा द्वारा कंप्यूटर सैंटर का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा की उत्तराखंड सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है अब बेरोजगार युवा तकनीकी शिक्षा हासिल कर अपना स्वयं का रोजगार भी स्थापित कर सकते हैं।शोभाराम प्रजापति ने कहा की कोर कंप्यूटर प्लेनेट खुलने से शहर के हजारों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा उन्होंने कहा की आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा बेहद जरूरी है जब तक युवा तकनीकी शिक्षा हासिल नहीं करेंगे तब तक उन्हें अच्छा और बेहतर रोजगार नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा की कोर कंप्यूटर प्लेनेट का एक अच्छा प्रयास है जो कंप्यूटर की अलग अलग और भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रहा है अब इस एकेडमी में कंप्यूटर की जानकारी लेकर युवा इंडस्ट्री किसी भी उधोग बैंक कंपनी में आसानी से नोकरी हासिल कर सकते हैं।इस मौके पर कोर कंप्यूटर प्लेनेट के मैनेजिंग डायरेक्टर आगमन कुमार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की उनका मकसद इस एकेडमी से पैसा कमाना नहीं है

बल्कि छात्र छात्राओं और युवाओं को बेहतर से बेहतर कंप्यूटर का ज्ञान हासिल हो सके इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा की आज के आधुनिक युग में कंप्यूटर का सीखना बेहद आवशयक हो चुका है उनका प्रयास है की उनकी एकेडमी में पर्सनलटी डेवलपमेंट के साथ साथ कंप्यूटर की रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने कहा की कम फीस में बेहतर कंप्यूटर का ज्ञान युवाओं को मिल सकेगा।

मैनेजिंग डारेक्टर ने बताया की इसकी ब्रांच पहले लक्सर में चल रही है जबकि यह दूसरी ब्रांच खोली गई है भविष्य में अलग अलग क्षेत्रों में भी अन्य ब्रांच खोली जाएंगी। यह एकेडमी एक हायर कंप्यूटर एजुकेशनल इंस्टिट्यूट है जहां पर छात्र छात्राओं को उच्च स्तर के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर तथा इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट और ट्रेनिग कराई जायेगी जहां बच्चों के जॉब प्लेमेंट भी कराए जायेंगे।

आगमन कुमार ने बताया की लक्सर ब्रांच से 90 से अधिक बच्चों के अलग अलग कंपनियों के जॉब प्लेसमेंट हो चुके हैं।इस दौरान उन्होंने कहा की कंप्यूटर सीखने के लिए युवाओं को अब अधिक फीस देनी नहीं पड़ेगी बल्कि कोर कंप्यूटर प्लेनेट एक बेहतर और कम बजट में कंप्यूटर की शिक्षा उपलब्ध कराएगा।इस मौके पर गुरुकुल दा प्रोफेशनल स्कूल दिल्ली के चेयरमैन दीपक सापरा,अनिरुद्ध पुंडीर,जितेंद्र सैनी,राजेश कुमार,रेखा ,उज्जवल,भाजपा नेता सतीश सैनी,सुंदर लाल प्रजापति,अपराजिता पुंडीर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369