आरिफ नियाज़ी
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता रामकुमार चौधरी के खिलाफ मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
दरअसल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ अपने सैंकड़ों किसान समर्थकों के साथ सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे थे जहां उन्होंने आरोप लगाया की रुड़की के बेलड़ी साल्हापुर गांव में रोड़ पर तीन दुकानें हैं जहां रात के समय ओमप्रकाश पुत्र निराला और मेरा पुत्र लाखन सिंह सोए हुए थे
इसी दौरान रात्रि में लगभग दो बजे रामकुमार चौधरी अपने एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों के साथ मौके पर पहुंचा जहां रामकुमार चौधरी ने ओमप्रकाश और लाखन सिंह को बंधक बनाकर उनके साथ गाली गलोच करते हुए जमकर मारपीट कर दी इतना ही नहीं आरोपियों ने जेसीबी से उनकी दुकानों में भी जमकर तोड़ फोड़ कर डाली जिससे लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है।
ओमप्रकाश और लाखन ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ जमकर मारपीट कर दी।हंगामा होने पर मौके पर अफरा तफरी मच गई जाते जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए उनके साथ उमाकांत का ड्राइवर भी मौजूद था। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए
सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता रामकुमार चौधरी के खिलाफ 147, 148,323, 342 ,427 ,504 और 506 जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही इस बाबत भाजपा नेता रामकुमार चौधरी का कहना है कि उन्हें झूठा मुकदमे में फसाने की कोशिश की जा रही है जबकि हकीकत कुछ और है भारतीय किसान यूनियन के नेता इस मामले को लेकर राजनीति कर रहे हैं जबकि यह भूमि एक समिति की है जिसके वह सचिव भी है। पूरा मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है उसके बाद ही कोई निर्णय हो पाएगा।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।