आरिफ नियाज़ी
रुड़की के एक निजी होटल में खत्री समाज द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि खत्री समाज के योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता खत्री समाज ने हमेशा से समाज और देश की सेवा की है खत्री समाज के लोग आज भी अहम पदों पर बैठकर लोगों की सेवा कर रहे हैं चाहे वह चिकित्सक के रूप में हो या फिर देश की अन्य सेवा कर रहे हों।
उन्होंने कहा की एन सी आर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ बिरगेडियर अनिल धर ने आवास विकास में अपना कैंप लगाकर गरीब लोगों को बेहतर उपचार दिया है जिसके लिए वह बेहद आभारी हैं। इस मौके पर कपूर हॉस्पिटल के डॉ रविंद्र कपूर ने कहा की खत्री समाज का देश सेवा में बहुत बड़ा योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।इस मौके पर डॉ एन डी अरोड़ा ने कहा की खत्री समाज के आज के कार्यक्रम से वह बेहद प्रभावित हुए हैं ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।
गौरतलब है की इस अवसर पर खत्री सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नरेश मल्होत्रा के रूड़की की पहुंचने पर भव्य स्वागत कार्यक्रम भी रखा गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि खत्री सभा द्वारा हमेशा समाज सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं। इस अवसर पर सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं काशीपुर के विख्यात सर्जन डॉक्टर नरेश मल्होत्रा ने कहा कि इस प्रकार के कैंप द्वारा रुड़की के क्षेत्र वासियों को अवश्य लाभ प्राप्त होगा
उन्होंने आज रक्तदान करने वाली रक्त वीरों को शुभकामनाएं दी, कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर ए के धर ने कहां की समय रहते कैंसर की जांच करवा लेने से उसको पूर्ण रूप से सही किया जा सकता है उन्होंने युवाओं तथा सभी लोगों से धूम्रपान मद्यपान तंबाकू इत्यादि को सेवन न करने की सलाह दी जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है मैंगलोर के विख्यात डॉक्टर रविंद्र कपूर ने सभा के पदाधिकारीयो को सुन्दर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी,
इस अवसर पर मंचासीन सभी अतिथियों का सभा के पदाधिकारीयो डाक्टर एन डी अरोड़ा, सचिव सुरेश आनंद संरक्षक एडवोकेट राकेश कपूर, एच एम कपूर, रवि कपूर, प्रदीप सचदेव , पूजा नंदा, पंकज नंदा द्वारा पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने किया कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में डॉक्टर अंकित अरोरा ,अश्वनी हांडा, आरोग्यम से डॉक्टर एम के श्रीवास्तव, सिविल अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए के मिश्रा, राम मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश मेहंदी रता, माधव सेवा मंडल के अध्यक्ष उमेश कोहली, पवन सचदेव,जगदीश सेतीया , शरद मल्होत्रा, रमेश भूटानी, राजेश नरूला, शिवम गोयल, रवि कपूर, आभा कपूर, समीर मेहरोत्रा ,तुषार आनंद ,आशु आनंद, आदि पंजाबी समाज के अनेक संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे अंत में डॉक्टर एनडीए अरोड़ा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गणों का धन्यवाद दिया।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।