आरिफ नियाज़ी
रुड़की नगर निकाय चुनाव को लेकर भले ही अभी कोई घोषणा ना हुई हो लेकिन मेयर पद के लिए अभी से दावेदारी शुरू हो चुकी है। नगर निगम मेयर का पद अगर ओबीसी के लिए आरक्षित होता है तो निश्चित तौर पर दावेदारों की संख्या भी बढ़ेगी।भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह ने साफ कर दिया है की अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह पूरी मजबूती के साथ मेयर पद का चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा की रुड़की में सबसे अधिक समस्या जल भराव की है अगर उन्हें मौका मिलता है तो जल भराव की समस्या से निजात दिलाएंगे। धीर सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की नगर निगम क्षेत्र में लोगों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं वह नहीं मिली साफ सफाई के उचित इंतजाम नहीं हैं रुड़की शहर के गली मोहल्ले में आज भी गंदगी और कूड़े के बड़े बड़े ढेर लगे हैं
जिससे स्थानीय लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा हर समय सताता रहता है।उन्होंने कहा की रुड़की शहर लगातार प्रगति कर रहा है जनसंख्या भी तेजी से बढ़ी है ऐसे में लोगों को जो आशा और उम्मीद नगर निगम से थी वह नहीं मिली भाजपा नेता ने कहा की शहर में अभी तक स्वयं सहायता समूहों के द्वारा महिलाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त नहीं हुए हैं मौका मिला तो नगर निगम से सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर लागू होंगी।भाजपा नेता ने कहा की अगर ओबीसी के लिए मेयर सीट आरक्षित होती है और भाजपा उन्हें मौका देती है तो जनता के आशीर्वाद से वह जीत का परचम लहराएंगे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।