Jan Mudde

No.1 news portal of India

लक्सर की एक कंपनी में शव लटका मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

लक्सर की एक कंपनी ठेकेदार का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लक्सर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।वहीं मुजफ्फरनगर से मौके पर पहुंचे मर्तक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

दरअसल मुजफ्फरनगर निवासी इरशाद अली लक्सर की एक कंपनी में लेबर ठेकेदार था आरोप है की इसी दौरान कुछ लेन देन को लेकर उनकी कंपनी मैनेजर से कहा सुनी भी हुई थी इतना ही नहीं परिजनों का आरोप है की कंपनी मैनेजर ने बिना बताए दूसरे ठेकेदार को काम पर रख दिया था जबकि मर्तक इरशाद के उनकी लेबर का हिसाब होना बाकी था

मैनेजर ने मृतक ठेकेदार के अलग अलग 44 हजार रुपए भी काट दिए थे जिससे ठेकेदार बेहद निराश था।फिलहाल पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।वहीं इस बाबत कंपनी प्रबंधन से कोई वार्ता नहीं हो पाई है। रुड़की नगर निगम पार्षद मुंतजिर ने भी इरशाद की हत्या की आशंका जताई है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369