आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड प्रदेश के 242 हज यात्रियों को फ्लाइट नंबर SV3757 से आई0जी0आई0 एयरपोर्ट टर्मिनल 3 नई दिल्ली से मदीना सऊदी अरब के लिए रवाना किया गया तथा देश और प्रदेश की उन्नति और खुशहाली के लिए सभी आजमीन हज से दुआओं की दरखास्त की गई है, अब तक कुल 1020 हज यात्री उत्तराखंड प्रदेश से मदीना सऊदी अरब हज के लिए पहुँच चुके है।
इस मौके पर उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने कहा की हज यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी हज यात्रियों को लेकर उत्तराखंड हज कमेटी द्वारा उचित इंतजाम किए गए हैं।उन्होंने कहा हज यात्रियो से अपील करते हुए कहा की वह अपने देश और प्रदेश की अमन सलामती और तरक्की के लिए विशेष दुआएं करे।
उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ,उत्तराखंड हज कमेटी के हज अधिकारी जनाब मो0 अहसान , उत्तराखंड हज कमेटी के कार्यालय स्टाफ अब्दुल कादिर, मो0 इज़हार, अब्दुल शाहिद, आदि उपस्थित रहे।।।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।