नगर निगम रुड़की के सभागार में कला शिक्षक मंच द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में जनपद हरिद्वार के राजकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का शुभारारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट एवं मुख्य विशिष्ट अतिथि कमलेश कुमार गुप्ता द्वारा ज्ञान की देवी सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट द्वारा कला शिक्षक मंच की इस पहल को राजकीय विद्यालयों के छात्रों के लिए एक अविश्वसनीय पहल करार दिया इस दौरान उन्होंने कहा की शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए राजकीय स्कूल लगातार प्रयासरत है यही कारण है की अब राजकीय स्कूलों के बच्चे भी अच्छे अंक लाकर अपने स्कूलों का नाम रोशन कर रहे हैं। अब लोगों का रुझान सरकारी स्कूलों की तरफ बढ़ने लगा है।
शिक्षा निदेशक ने छात्र छात्राओं को संदेश दिया की जो छात्र ससम्मान उत्तीर्ण नही हो पाएं वे निराश ना हो भविष्य में उन्हें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है ।इस मौके पर
मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के.गुप्ता द्वारा राजकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं के अग्रिम भविष्य शुभकामनाएं एवम् कला शिक्षक मंच की इस पहल की प्रशंसा की ।
कला शिक्षक मंच के संयोजक सुखदेव सैनी द्वारा बताया गया कि यह मंच प्रतिवर्ष राजकीय विद्यालयों से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में ससम्मान उत्तीर्ण छात्रों को समानित करता है राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में समाज के पिछड़े वर्गों के छात्र छात्राएं अध्य्यन करते है जिनको प्रोत्साहित करके कला शिक्षक मंच की टीम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है ।
कला शिक्षक मंच के छात्र सम्मान समारोह में जनपद के चार सौ पचास छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर एवं “माता धीरवती शैक्षिक उत्कृष्टता” पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । यह पुरुस्कार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहलपुर के अध्यापक सदाशिव भास्कर की स्वर्गीय माता धीरवाती जी के नाम से दिया जाता है ।
कार्यक्रम में कला शिक्षक मंच की पूरी टीम जिसमें सहसंयोजक विकास कुमार शर्मा , राजकीय शिक्षक संघ रुड़की के ब्लाक अध्यक्ष श्री सतेन्द्र कुमार एवं ब्लॉक मंत्री लाल सिंह के साथ साथ शिवकुमार पाल , श्रीमती अंजली चौहान , श्रीमती सुदीप्ता चौहान का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में 62 विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 478 छात्र छात्राओं के द्वारा सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया गया । छात्र छात्राओं ने सुबह 8 बजे से ही नगर निगम के हाल में पहुंचना शुरू कर दिया था ।
नारसन के खंड शिक्षा अधिकारी सैयद शिराज अहमद अ.उ.रा.इ.का.लंढौरा के प्रधानाचार्य कुलाशीष , रा.उ.मा.वि.माणकचौक मंगलौर के प्रधानाचार्य शानेकरीम सिद्दीकी , रा. बा.इ.का.नीलम कटियार, रा. बा. इ. का.इकबालपुर की प्रधानाचार्य सरोजनी गुप्ता रा. बा. इ.का.सिकरौढ़ा की प्रधानाचार्या अर्चना गुप्ता कार्यक्रम में चंद्रपाल सिंह धीमान , राजकुमार सैनी , रविन्द्र ममगाई, विवेक सैनी , अन्नु सैनी, सुदीप्ता चौहान ,आराधना गुप्ता ,पूनम रानी,अल्पना मेहता आदि द्वारा कला प्रतिभा सम्मान में प्रतिभाग किया गया ।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।