Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा का भव्य आयोजन देखकर सनातन धर्म प्रेमियों मे खुशी की लहर है।

भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा के संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने बताया कि रुड़की नगर की सभी ब्राह्मण इकाइयां संयुक्त रूप से एक बैनर तले भगवान परशुराम शोभायात्रा का आयोजन करती आ रही है शोभा यात्रा का विशेष उद्देश्य सनातन धर्म प्रेमियों को एक मंच पर लाना है जिसमें शोभायात्रा पूर्णतया सफल रही अबकी बार की शोभायात्रा में सभी सनातन धर्म प्रेमियों का तन मन धन से सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा के मुख्य अतिथि संजय पालीवाल पूर्व राज्य मंत्री जी ने कहा कि मैं कहीं वर्षों से भगवान परशुराम शोभायात्रा जो रुड़की में आयोजित होती है उसमें निरंतर अतिथि के रूप में प्रतिभा करता हूं और मुझे गर्व है कि इतने भव्य रूप में रुड़की का ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम शोभायात्रा आयोजित करता आ रहा है।

इस अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा एवं संरक्षक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि आज वह समय आ गया है जब सभी सनातन धर्म प्रेमियों को एक मंच पर आकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी और ईश्वर के बताए हुए रास्ते पर सब को चलने के अपील करनी होगी।

इस अवसर पर भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा एवं संरक्षक डॉक्टर अनिल शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा के संयोजक सौरव भूषण शर्मा बधाई के पात्र है कि उन्होंने व संयोजक समिति ने इतना भव्य और सुंदर शोभा यात्रा का आयोजन किया।

इस अवसर पर ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज एवं पुरोहित कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार कौशिक जी ने कहा कि पूरा पुरोहित समाज भगवान परशुराम शोभायात्रा में सम्मिलित हुआ और शंखनाथ से भगवान परशुराम शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आचार्य रमेश सेमवाल एवं विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि यह ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का फल है जब संपूर्ण रुड़की का ब्राह्मण समाज एक मंच पर आकर अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का आयोजन कर रहा है संयोजक सौरव भूषण शर्मा बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने सबको एक मंच पर आने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक एवं पूर्व पार्षद राजकुमार दुखी ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा में युवाओं ने अपना एक अलग स्थान स्थापित किया हमारे युवा पीढ़ी अब धर्म की और बढ़ रही है।

इस अवसर पर महिला इकाई के अध्यक्ष श्रीमती दीपक कौशिक एवं युवा इकाई के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि इस बार की भगवान परशुराम शोभायात्रा में महिला वर्ग एवं युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया और अपने भगवान परशुराम जी से सब की मनोकामना की।

इस अवसर पर आचार्य रजनीश शास्त्री, बिट्टू शर्मा उपाध्यक्ष, शगुन शर्मा उपाध्यक्ष, एडवोकेट प्रमोद शर्मा उपाध्यक्ष,एडवोकेट सचिन शर्मा,अंकित शर्मा उपाध्यक्ष, आदित्य शर्मा मंत्री, राहुल शर्मा, सुधांशु वत्स सह महामंत्री ,सुजल कौशिक उपाध्यक्ष, आचार्य रोहित शर्मा, वैदिक टेक वल्लभ, अरुण शर्मा महामंत्री, एडवोकेट श्री गोपाल नारसन, एडवोकेट संजय शर्मा महामंत्री, संदीप शर्मा महामंत्री, पवन शर्मा, श्रीमती श्रद्धा हिंदू, लक्ष्य शांडिल्य, उज्ज्वल पंडित युवा महामंत्री,आकर्षित शर्मा उपाध्यक्ष, ईश्वर चंद्र शर्मा उपाध्यक्ष,

ललित शर्मा, सचिन पंडित, नवीन शर्मा पार्षद,शोभित गौतम पूर्व युवा अध्यक्ष, जतिन शर्मा, आदित्य शर्मा गोलू, मयंक शर्मा ,शुभम शर्मा श्रीमती सुदेश शर्मा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, विनोद शर्मा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, सुदेश शर्मा प्रबंधक, मनोज शर्मा प्रबंधक, अनूप शांडिल्य, प्रवीण गौतम, सुरजीत शर्मा, ध्रुव कौशिक, चेतन पंडित, पंडित नवीन शर्मा , शिव कुमार शर्मा ,सत प्रकाश शर्मा , सुधीर शांडीलय , रजत गौतम, सौरभ कौशिक, विनोद मिश्रा, अतुल वशिष्ठ, अमित वशिष्ट एडवोकेट , अमित दीक्षित , सुधा साम्रट ,डा० राजेश पालिवाल आदि पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369