आरिफ नियाज़ी
बढ़ती गर्मी में रुड़की सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है सिविल अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर ओपीडी में हर रोज मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि कुछ मरीजों को अस्पताल के वार्ड में भी भर्ती कराया गया है तो कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।इतना ही नहीं बच्चों के साथ साथ बड़ों में भी उल्टी दस्त की शिकायत अधिक है।
वहीं सिविल अस्पताल की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉक्टर वंदना श्रीवास्तव का कहना है की बदलते मौसम में बाहर के खाने का लोगों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ रहा है गर्मी के मौसम में तेज मिर्च मसालों से बना भोजन बेहद नुकसानदायक है जिसके चलते सभी को बाहरी खाने से बचना चाहिए।वहीं उन्होंने बताया की बढ़ती गर्मी में बाहर निकलना दुभर हो रहा है तेज धूप में लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं जिससे बचना जरूरी है ।
वहीं सिविल हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ए के मिश्रा ने बताया की तेज गर्मी में धूप में निकलने पर बच्चे कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं उन्हें तरह तरह की बीमारी लग रही है बच्चों को धूप में ना निकलने दें उन्हें खूब पानी पिलाएं कोई भी बाहरी चीज ना खिलाएं ठंडी और बाहरी चीज बच्चों को ना दें आइसक्रीम देने से भी परहेज करें। बच्चों को फास्ट फूड बिल्कुल ना दें फास्ट फूड के इस्तेमाल से बच्चों पर अधिक प्रभाव पड़ रहा है ताज़े फलों का इस्तेमाल करें।रखे हुए फल का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।