Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पड़ाव क्षेत्र के छात्रों को मिली जूनियर हाई स्कूल की नई बिल्डिंग, अब एलईडी से भी पढ़ सकेंगे बच्चे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पडाव में नव प्रवेशी स्वागतोत्सव और शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की पाठ्यचर्या संचालन के द्वारा बच्चों में ज्ञान, कौशल एवं मूल्यों के सृजन करके किन-किन शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति हो पाई है इसको समुदाय से साझा करने का स्वागतोत्सव एक उपयुक्त मंच एवं अवसर होता है।इस मौके पर गढ़वाली गीतों पर छात्राओं ने नृत्य भी किया।इस मौके पर

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन सैनी ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम सभी स्कूलों में होने चाहिए ताकि बच्चे आगे बढ़ सकें।इस मौके पर जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शिखा गोयल ने कहा की इस ऋतु में विद्यालय अपने नवीन भवन में आरंभ हो रहा है इस वर्ष प्रवेश आरंभ हो चुके हैं और उनका तमाम स्टाफ पूरे मनोयोग से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देगा।

इस मौके पर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री अरुण शर्मा ने कहा की ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए जिससे छात्र छात्राओं में भी उत्साह बना रहता है।इतना ही नहीं आज की विषम परिस्थितियों में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में बेहद गंभीर हैं।इस मौके पर इन उत्सवों के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, प्रदर्शन,दिखाने का अवसर भी मिलता है।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। बालिका शिक्षा पर केन्द्रित नृत्य नाटिका को काफी सराहा गया।

कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चो व शिक्षको का प्रधानाध्यापिका श्रीमति शिखा गोयल व समस्त स्टाफ ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में श्रीमती पूनम अग्रवाल, तरू गोयल, कुसुम बमराडा, रजनीश वशिष्ट, अमित पटेल, नीना शर्मा , अचला प्रधान, निगहत जहॉ, रविन्द्र अग्रवाल, संदीप गोयल आदि शिक्षक गण , अभिभावक मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका श्रीमति शिखा गोयल ने विद्यालय के लर्निग गार्डन , व साजसज्जा को भी अतिथिगणो को दिखाया।कार्यक्रम का संचालन संजय वत्स ने किया ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369