आरिफ नियाज़ी
दस मई से धराधाम यात्रा शुरू हो रही है जिसे लेकर पुलिस प्रशासन और ए आर टी ओ रूड़की ने भी अपने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। ग्रीन कार्ड बनाए जाने में भी तेजी लाई गई है।
रूड़की ए आर टी ओ एल्विन रॉक्सी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान देश के कोने कोने से लोग पहुँचते है जिसे लेकर सभी यात्रियों की सुविधाओं के लिए ग्रीन कार्ड बनाये जा रहे है प्रतिदिन 30 से 40 ग्रीन कार्ड रूडकी ए आर टी ओ कार्यलय से बनाये जा रहे है उन्होंने कहा की चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
वही एस पी क्राइम पंकज गैरोला ने बताया कि हरिद्वार जिले के सभी हाई वे पर किसी तरह का जाम ना लगे उसकी व्यवस्था कर दी गई है जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स का भी गठन किया गया है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।