आरिफ नियाज़ी
रुड़की के भारतनगर इस्लामनगर से एल एल बी का छात्र राशिद अली बीती 6 मई से घर से लापता है। पिछले तीन दिन से लापता राशिद अली का अभी तक भी कोई पता नहीं चल पाया है उसके परिजन दिन रात उसे तलाशने में जुटे हैं लेकिन अभी तक भी उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है राशिद के परिजनों ने सिविल लाइन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।गौरतलब है की राशिद रुड़की के बी एस एम लॉ कॉलेज से एल एल बी का छात्र है ।
राशिद के पिता नसीर अहमद का कहना है की राशिद की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी और ना ही राशिद झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है वह किस कारण घर से लापता हुआ है इसकी उन्हे जानकारी नहीं है।
उन्होंने बताया की राशिद पढ़ाई में भी काफी अच्छा रहा है जब से वह घर से गया है उसके परिजनों का हाल बेहाल है।उन्होंने पुलिस से उचित कार्यवाही की मांग की है वहीं पुलिस तलाश में जुटी है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।