आरिफ नियाज़ी
रुड़की के स्थापना खंड सिंचाई विभाग में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है स्थापना खंड के कर्मचारियों में आए दिन विवाद होना आम बात है आज भी विभाग के धावक पद पर तैनात और कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जंबु प्रसाद पर हमला हुआ है ।
सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे जंबु प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनके विभाग में मोहित कुमार प्रारूप के पद पर तैनात है मोहित कुमार को विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा भ्रमित किया गया जिसके चलते मोहित कुमार ने आनन फानन में उन पर गाली गलौच करते हुए जोरदार हमला बोल दिया।
आरोप है की मोहित कुमार ने उनके साथ जमकर मारपीट की और कपड़े तक फाड़ डाले हंगामा इतना बढ़ा की शोर शराबा सुनकर आसपास के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया लेकिन मोहित कुमार किसी से नहीं रुका और उन पर हमला जारी रखा ।जंबु प्रसाद का आरोप है
की मोहित कुमार एक विवादित व्यक्ति है जिसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा कि उनके मुंह और शरीर पर चोट के निशान हैं इसलिए पुलिस को भी आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।गौरतलब है की स्थापना खंड के कर्मचारियों में आपसी तालमेल ना होने के चलते आए दिन विवाद होना कोई आम बात नहीं है ।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।