Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल खिलाड़ियों को करेगा प्रोत्साहित,15 जुलाई से होंगे सम्मेलन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में संगठन को गति देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह आज रुड़की पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की । चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा की उत्तराखंड में खिलाड़ियों का बेहतर भविष्य है अगर उन्हें उचित मौका मिले तो वह अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।उन्होंने कहा की वह राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के बेहद आभारी हैं

जिन्होंने अपनी सांसद निधि का बजट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में लगाया है।पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करना ही उनका मकसद है ।उन्होंने कहा की अब वह उत्तराखंड प्रदेश में लोकदल को मजबूत करने का काम करेंगे इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा की मंगलौर क्षेत्र किसान बाहुल्य क्षेत्र है जहां पर जाट और गुर्जर सबसे अधिक संख्या में है यदि प्रदेश हाईकमान चाहेगा तो इस सीट पर राष्ट्रीय लोकदल बेहद मजबूती के साथ उपचुनाव लड़ेगा

उन्होंने कहा की वह इस संबंध में पार्टी हाईकमान से वार्ता भी करेंगे। चौधरी नीरपाल सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की जयंत चौधरी भी उत्तराखंड में पार्टी की मजबूती को लेकर बेहद गंभीर हैं खेल प्रकोष्ठ की टीम को भी और अधिक मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा की 15 जुलाई से पूरे उत्तराखंड में तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक युवा सम्मेलन आयोजित कराए जायेंगे।जिसके चलते युवाओं को खेलों के प्रति भी प्रेरित किया जाएगा।

प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जाएगा।उन्होंने कहा की खिलाड़ी अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करें और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जाए इसके लिए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ अहम भूमिका निभाएगा।इस मौके पर भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा की प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है उत्तराखंड सरकार भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है उन्होंने कहा की राष्ट्रीय लोकदल का खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास भी बेहतर है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधि मंडल मिलकर खिलाड़ियों को हर सुविधा दिए जाने का अनुरोध करेगा।खिलाड़ी हमारे देश की रीढ़ और भविष्य हैं।बेटियां हमारे देश का गौरव हैं,जो खेलों में मेडल जीतकर आ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।खेलों से शारीरिक मानसिक विकास होता है तथा रोजगार का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

युवा दिशाहीन ना हो इसके लिए भी युवाओं का खेलों की तरफ रुझान रहना जरूरी है।इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष हरमीत चौधरी,युवा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र टिकोला, प्रदेश सचिव विपिन चौधरी व जिलाध्यक्ष एड०राजेन्द्र चौधरी प्रसाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369