आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से संपन्न होने के बाद तमाम पार्टियों के शीर्ष नेता कार्यकर्ताओं का आभार जता रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस के रुड़की जिलाध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह ने भी चुनाव में जीजान से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओ का आभार जताया है, इसके साथ ही कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर हो रही सियासत पर भाजपा सरकार को घेरा है।
चौ. राजेन्द्र ने कहा हाल ही में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक रुड़की में प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर अंगर्लन बयानबाजी की है, जो निराधार है। उन्होंने कहा नगर विधायक मदन कौशिक पहले कांग्रेस के मैनिफेस्टो का अध्ययन करें, कांग्रेस बांटने में विश्वास नही रखती बल्कि सबको साथ लेकर चलती है। कांग्रेस अपना मैनिफेस्टो पूंजीपतियों के यहां गिरवी नही रखती, कांग्रेस ने पूंजीवाद के खिलाफ चुनाव लगा, बेरोजगारी, मंहगाई और महिलाओं के सम्मान के लिए चुनाव लड़ा, जिससे भाजपा में बौखलाहट है, और भाजपा के शीर्ष नेता फिर से धर्मवाद पर आगये है,
लेकिन जनता अब जान चुकी है, और इनके बहकावे में नही आने वाली। चौ. राजेन्द्र ने विधायक मदन कौशिक पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में मैदानी दल के सबसे बड़े नेता होने के बावजूद उन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से क्यों हटाया गया।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में करोड़ो का कर्ज बढ़ा है इसका जवाब भी भाजपा नेताओं को देना चाहिए। उन्होंने कहा उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर भाजपा की चुप्पी बताती है कि भाजपा महिलाओं के सम्मान के खोखले दावे करती है। वही चौ.राजेन्द्र ने हरिद्वार सीट पर कांग्रेस की प्रचंड जीत का दम भरते हुए कहा कि 2024 में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है, जो आमजन की सरकार होगी ना कि पूंजीपतियों की।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।