आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार लोकसभा के मतदान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया रुड़की में अब सभी नेता और कार्यकर्ता मतदान के बाद हार जीत के गुणाभाग में जुट गए हैं।पाडली गुर्जर गांव में जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता बहरौज आलम पूरी मुस्तैदी से दिनभर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करते रहे वहीं रुड़की रामनगर में नमो एप के जिला अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला और मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया।
हालांकि भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर मतदान को लेकर बेहद गंभीर नजर आए।वहीं इस बाबत नमो एप के जिला अध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा की मोदी जी ने जिस तरह इस देश को मजबूत करने में पूरी ताकत लगाई और आज विश्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का डंका बजा है ऐसा भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया है आलम यह है की आज सभी वर्गो के लोगों का वोट मोदी जी को मिल रहा है।
वहीं पाडली गुर्जर गांव में अपनी टीम के साथ बूथ पर मौजूद भाजपा नेता बहरोज आलम ने कहा की मोदी जी ने सब का साथ सब का विकास और सबका विश्वाश का जो नारा दिया है वह भारत में सही साबित हो रहा है आज देश के।मुसलमान भी मोदी जी के कायल हो चुके हैं ।उन्होंने कहा की हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे अधिक मुसलमानों के वोट भाजपा को मिलें हैं
जिनके वह आभारी हैं।उन्होंने कहा की उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी भाजपा के प्रति मुस्लिम समाज को जागरूक किया है जिसके चलते आज अल्पसंख्यक समाज के लोग भाजपा से जुड़ने लगे और बड़े पैमाने पर भाजपा को वोट देने का काम किया है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।