आरिफ नियाज़ी
लोकसभा चुनाव इस समय अंतिम चरण में है वही सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है।वहीं निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार का कुनबा भी लगातार बढ़ता जा रहा है अब दलित और मुस्लिम समाज के बाद त्यागी समाज के सैंकड़ों लोगों ने सुबह सवेरे उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है ।
इस मौके पर उमेश कुमार का कहना है की उन्हे सभी वर्गो और जातियों का भारी समर्थन मिल रहा है जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए लोग एक जुट हो रहे हैं उन्होंने कहा की इस बार हरिद्वार में बदलाव की बयार चल पड़ी है हरिद्वार की जनता लंबे समय से उपेक्षा की शिकार है आज तक भी इस क्षेत्र में कोई विकास नहीं हो पाया जिससे यहां की जनता अपने सांसद से बेहद नाराज़ है
यही कारण है की उन्हें मौका मिला तो हरिद्वार एक नई इबारत लिखेगा।और तीर्थ स्थल पर बड़े पैमाने पर विकास होगा।उन्होंने कहा की आज देश के हालात बेहद खराब हैं देश को बचाने के लिए उन्हें वोट देना देना बेहद आवश्यक है।त्यागी समाज का समर्थन देने वालों में साउथ सिविल लाइन के सैंकड़ों त्यागी समाज के लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।