Jan Mudde

No.1 news portal of India

खजूरी गांव के त्यागी परिवार का समर्थन भी मिला उमेश कुमार को, किसान नेता ने कहा उमेश से अच्छा कोई प्रतियाशी नहीं

Spread the love

हरिद्वार लोकसभा सीट पर चुनाव बड़े दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने भी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रखी है। खजूरी गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ उमेश कुमार टीम में शामिल हो गए ।फरमान त्यागी का मानना है की उमेश कुमार एक जुझारू गरीब परवर और किसानों की आवाज़ को बुलंद करने वाले नेता हैं जिन्हे लोकसभा चुनाव में मौका मिलना चाहिए।

फरमान त्यागी ने कहा की भाजपा और कांग्रेस केवल सत्ता के लिए कार्य करती हैं जबकि उमेश कुमार ने पांच सौ से अधिक गरीब और निर्धन लड़कियों की शादियां कराकर नया इतिहास रचा है एक नई नजीर पेश की है जबकि किसी भी दल या पार्टी के लोगों ने आज तक ऐसा नहीं किया।यही कारण है की हरिद्वार की जनता का रुझान अब उमेश कुमार की ओर बढ़ रहा है और उमेश कुमार की इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।

फरमान त्यागी ने कहा की आज देश के हालात बेहद खराब हैं किसान अपनी फसलों को बेचने के लिए सड़कों पर है गन्ने का आज तक भी भुगतान नहीं हो पाया है लेकिन सरकार को इसकी ज़रा भी चिंता नहीं है कांग्रेस भी मुसलमानों के वोट तक सीमित है किसी ने कुछ नहीं किया अब केवल और केवल उमेश कुमार ही जनता का भला कर सकते हैं।उन्होंने सभी किसानों से उमेश कुमार को वोट देने की अपील की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369