Jan Mudde

No.1 news portal of India

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने प्रचार किया तेज,कल मायावती की रैली में उमड़ेगी भारी भीड़ हाजी मौलाना जमील

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार लोकसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है कांग्रेस भाजपा के साथ साथ बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी हाजी जमील अहमद लोकसभा चुनाव में घर घर गांव गांव जाकर लोगों से बसपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं।मौलाना का कहना है की भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिन्हे जनता भली भांति समझ चुकी है भाजपा और कांग्रेस की नीतियों को उजागर करने के लिए ही बसपा सुप्रीमो मायावती लिब्बरहेड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगी।

मौलाना ने सभी जाति और धर्मों के लोगों से अपील करते हुए कहा की वह बहन मायावती के विचारों को सुनने और समझने के लिए रैली में जरूर पहुंचे।मौलाना जमील बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा लोगों को जाति धर्म में बांटने का काम किया हैl जबकि क्षेत्र के विकास से उनका कोई लेना देना नहीं रहा आज आम आदमी परेशान है किसान परेशान है बेरोजगारी की बड़ी समस्या है लेकिन कोई इसकी और नहीं देख रहा हैl उन्होंने कहा कि बसपा ही सभी वर्गो का विकास कर सकती है बहुजन समाज पार्टी में ही सर्व समाज का हित हैl उन्होंने कहा बसपा सुप्रीमो मायावती सर्व समाज को साथ लेकर चलती हैl

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 19 तारीख को जब वह मतदान करने के लिए जाए तो बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजई बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस देश में अनुसूचित जाति और मुस्लिम समाज को एक मंच पर इकट्ठे होना है तभी हमारा भला हो सकता हैl उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा पूंजीपतियों की पार्टीया है जो कभी भी हमारा और हमारे देश का भला नहीं चाहती

l मौलाना ने कहा की डॉ भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान को भाजपा खत्म कर देना चाहती है उन्होंने कहा की हिंदू मुस्लिम बसपा को वोट देकर नई इबारत लिखें और ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएं। बसपा प्रत्याशी ने अपील करते हुए कहा की हरिद्वार की तरक्की और खुशहाली की के लिए बसपा को वोट दें । उन्होंने कहा की बसपा मुस्लिम दलित मिलकर बसपा को जीत दिलाएंगे और एक नया इतिहास रचेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369