आरिफ नियाज़ी
रुड़की। रुड़की में युवा न्याय सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की भाजपा जुमलो और झूठे वायदों की पार्टी है जिसमें बड़े पैमाने पर किसान बेरोजगार और व्यापारी के अलावा आम जनता बेहद परेशान है इस समय देश के हालात बेहद खराब हो चुके हैं अगर ऐसा ही रहा तो हालात और भी बदहाल हो जायेंगे।
हरीश रावत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की देश की जनता परिवर्तन चाहती है जिसके चलते अब गठबंधन की सरकार केंद्र में बनना तय है।उन्होंने कहा की भाजपा ने इस देश को विकास से पीछे धकेल दिया है।उन्होंने युवाओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने भर्ती घोटाला, बेरोजगारी आदि के नाम पर युवाओं को ठगने का आरोप भी भाजपा सरकार पर लगाया।
दरअसल रुड़की के मालवीय चौक स्थित वेंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस के युवा न्याय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज देश का युवा भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त है बेरोजगारी के कारण बेहाल है लेकिन भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल ठगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। भर्ती घोटाले ने कई युवाओं के भविष्य को चौपट कर दिया। उन्होंने कहा कि हाकम सिंह जैसे घोटालेबाजों को भाजपा सरकार ने शरण दी।
प्रीतम सिंह ने वर्तमान सांसद के दस वर्षों के कार्यकाल को विफल बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हरिद्वार को कुछ नही दिया। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र रावत क्षेत्र की जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा कि रोजगार देने का झांसा देकर युवाओं को ठगने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सचिन चौधरी ने कहा कि इस बार युवा भाजपा को सबक सिखाने को पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर कलियर विधायक फुरकान अहमद, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी सीबी चौहान, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, पूर्व मेयर यशपाल राणा, संजय पालीवाल, रुद्र प्रताप, प्रणय प्रताप, ईश्वर लाल शास्त्री, श्रवण गोस्वामी,कलीम खान,हेमेंद्र चौधरी, सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, आदित्य राणा, कांग्रेस के युवा नेता राव बिलावर, सुभाष चौधरी, रवि तोमर आदि लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।