Jan Mudde

No.1 news portal of India

देश को विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ाना हर भारतीय की जिम्मेदारी – सत्यपाल सिंह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलोर विधानसभा के नसीरपुर गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे बागपत के भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व से चारों ओर विकास की गंगा बह रही है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल रहा है इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का संदेश पूरे विश्व पर जाता है और पूरे उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है

रुड़की विधानसभा की संयोजक डॉ मधु सिंह ने कहा कि लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में चलाई गई आयुष्मान योजना का लाभ पूरा प्रदेश ले रहा है आने वाले चुनाव में सभी प्रदेशवासी भाजपा के पक्ष में मतदान करके अपने क्षेत्र के विकास को जारी रखने के लिए कहा , कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि सर्व धर्मस्थलों की रक्षा के लिए भाजपा के लिए मतदान करना चाहिए,ज़िला मिडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि भाजपा सरकार सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मंत्र को लेकर कार्य कर रही है

मंगलौर विधानसभा के निवासियों ने इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है और इस बार प्रचंड जीत के साथ भाजपा को लोकसभा हरिद्वार की सीट मिलेगी, सोशल मीडिया की संयोजिका अदिति त्यागी ने कहा कि आज सिर्फ समाज के लोग भाजपा को समर्थन कर रहे हैं क्योंकि वे सब जानते हैं की प्रदेश का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है और प्रत्येक लाभार्थी को लाभ देने की गारंटी खुद मोदी की गारंटी है,

भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर रही है इसलिए आज हर युवा भाजपा को समर्थन दे रहा है,कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में, जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी ,डॉ सौरभ गुप्ता मीडिया प्रभारी पंकज नंदा , शैलेंद्र सिंह, कई गांव के प्रधान, बीडीसी सदस्य ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369