Jan Mudde

No.1 news portal of India

कोर विश्वविद्यालय में विकास की बात युवाओं के साथ कार्यक्रम में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं में भरा जोश

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार रोड स्थित कोर विश्वविद्यालय में कॉलेज मे विकास की बात, युवाओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जोश भर दिया।सर्वप्रथम कोर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष यू सी जैन ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया,तो वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज का युवा बहुत समझदार है वह जानता है उसका भविष्य कहां सुरक्षित है उसके देश का भविष्य कहां सुरक्षित है

उन्होंने कहा कि आज बहुत सारे युवा जो की आने वाले लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे उनसे अपील करता हूं कि अपने देश के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर अपने आने वाले भविष्य को सुरक्षित करें रोजगार के बेहतर अवसर को सुरक्षित करें, इस अवसर पर लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं के बीच जाकर सेल्फी ली युवा भी त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपने बीच पाकर बहुत उत्साहित दिखे ,

इस अवसर पर एक छात्रा द्वारा यह प्रश्न पूछा गया कि सांसद बनने के बाद आप पहले काम क्या करोगे तो जवाब देते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सबसे पहले वह गंगा और अर्ध गंगा पर कार्य करेंगे अर्थात गंगा को स्वच्छ करते हुए किस प्रकार से अपने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं इस पर कार्य करेंगे एक छात्रा ने प्रश्न पूछा कि युवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु और क्या करेंगे इस पर उन्होंने कहा कि वे चाहेंगे कि हमारे युवा स्वरोजगार को अपनाकर अन्य लोगों को भी रोजगार दें,

उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए महिला सुरक्षा को और दुरुस्त बनाने के साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस द्वारा गौरा शक्ति एप की सराहना भी की, इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे शिव खेड़ा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोगों ने नवीन भारत का निर्माण करना है और आपको पता होना चाहिए आज भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो यह कार्य कर सकती है इसलिए अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए, इस अवसर पर रुड़की जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि युवा हमारा भविष्य है

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे युवाओं को एक नया मंच एवम उद्योगों को ऊर्जावान युवा मिल सके, प्रदेश आईटी सेल संयोजक मयंक गुप्ता ने युवाओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने और अन्य युवाओं हेतु रोजगार के अवसर पर पैदा करने की सलाह दी,कार्यक्रम का संचालन अदिति चौहान ने किया,

कार्यक्रम में मंचासिन प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक, विक्रम भुल्लर, कोर विश्वविद्यालय अध्यक्ष यूसी जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला मंत्री सतीश सैनी,जिला कोष अध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, रोमा सैनी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक,रश्मी चौधरी, मोहित राष्ट्रवादी ,युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह,गौरव त्यागी ,योगी रोड, मनी नारंग, नितिन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369