आरिफ नियाज़ी
रुड़की के खानपुर विधानसभा के दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धि गिनाई ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में हज पांच लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस प्रतियाशियों को करारी हार का समाना करना पड़ेगा। ढंडेरा में एक प्रेस वार्ता के दौरान महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार बड़े पैमाने पर विकास कार्य कर रही है जहां एक तरफ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया गया है वही आयुष्मान कार्ड से अभी तक 7 लाख से अधिक लोगों को उपचार मिल चुका है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिन मुद्दोंऔर विषयों को लेकर जनता के बीच जा रही है उनका लाभ जनता को अवश्य मिला है उन्होंने कहा कि पीएम किसान समृद्धि योजना से किसानों को पेंशन के रूप में करोड़ों की किसान समृद्धि योजना का लाभ मिल चुका है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष सहयोग रहा है जिसके चलते केंद्र की तमाम योजनाएं घर-घर तक पहुंच रही है 5 लाख से अधिक उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन दिए गए हैं जिनको प्रतिमाह 300 की सब्सिडी भीं मिल रही है
अंत्योदय योजना का एक लाख परिवारों को लाभ मिल चुका है प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाकर प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता नरेश बंसल,जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,राजेश सैनी,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,महामंत्री प्रवीण सिंधु,नाथीराम,अरविंद गौतम,रवि राणा,अशोक राणा,पंकज नंदा,और पूर्व मंडी समिति चेयरमैन चौधरी भीम सिंह,ठाकुर चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।