Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में घोषित किया गया वार्षिक परीक्षा परिणाम

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में गणेशपुर स्थित कन्या पाठशाला इंटर कॉलज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद सिंह ने स्कूल के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना और उसमें सफलता प्राप्त करना ही छात्राओं का उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि यह केवल एक कदम है आगे बढ़ने का उन्होंने कहा की विद्यार्थियों के जीवन की लंबी यात्रा में अच्छे अंक लाना बेहद जरूरी है।

विद्यालय के प्रबंधक सुंदरलाल प्रजापति ने कहा कि परीक्षा में पास होने एक अच्छी बात है लेकिन यह केवल एक शुरुआत है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता है रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि जीवन एक आदित्य और रोमांचक यात्रा है और आपको हर कदम पर अपनी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़ना होगा समाज सेवी पंकज नंदा ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षक का बड़ा योगदान होता है

और वह हमेशा उनके सपनों के पीछे खड़ा होता है विद्यालय के संस्थापक सत्येंद्र तोमर ने कहा कि शिक्षा और ज्ञान का सफर कभी समाप्त नहीं होता हर दिन आपको नई चुनौतियों का सामना करना होता है विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता देवी ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने सपनों को आगे बढ़ते हुए मेहनत करते रहें और निरंतर प्रयास करते रहें इस अवसर पर परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

कुछ प्राप्त करने वाले छात्रों में मीरा, सारिका, मोहम्मद खिजर, अमरीश ,गुड़िया ,भारती, सृष्टि, शिवानी, विनीता, दिव्यांशी, फलक ,नंदिनी, अल्फिशा ,सोनिया, हिमांशी गुप्ता, माही रही,कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में थाना अध्यक्ष गोविंद सिंह, प्रबंधक सुंदरलाल प्रजापति संस्थापक सत्येंद्र तोमर, प्रधानाचार्य सरिता देवी, शेफाली शर्मा ,विजयलक्ष्मी शालिनी गुप्ता ,पूनम ,मीनाक्षी, शिवानी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369