Jan Mudde

No.1 news portal of India

रोटरी क्लब के सुभाष सरीन, ऐडवोकेट अशोक अरोड़ा समेत दर्जनों लोग भाजपा में शामिल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की लोकसभा हरिद्वार भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे रोटरी क्लब के पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ,रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, भारतेंद्र ममगाई , प्रेम सरीन, अंकित जैन और उनके दर्जनों समर्थको को भाजपा को सदस्यता दिलाई,उन्होंने पार्टी का पटका पहनाकर सभी का भाजपा में जोरदार स्वागत किया ।

इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी बहुत अनुभवी नेता हैं उनके आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी, इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ,जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, सभी ने भाजपा का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि भाजपा की पारदर्शी नीतियों से प्रभावित होकर और कांग्रेस की परिवारवाद की नीतियों से तंग आकर लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं उनके आने से भाजपा के वोट बैंक में निश्चित ही वृद्धि होगी, कांग्रेसी नेता और रोटरी क्लब के पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह कांग्रेस के परिवारवाद नीति के विरुद्ध हैं

और जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासो द्वारा अयोध्या में विशाल राम मंदिर का निर्माण हुआ है और कांग्रेस पार्टी ने मंदिर में जाने का विरोध किया जिससे वह बहुत क्षुब्ध थे, अब भाजपा के लिए कार्य करेंगे और हरिद्वार सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए घर-घर जाकर वोट मांगेंगे, उन्होंने रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का विशेष धन्यवाद दिया, कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सौरभ गुप्ता ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में रुड़की विधानसभा संयोजक डॉक्टर मधु सिंह,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन कुमार,सुशील त्यागी,

देशराज करणवाल,मंडी समिति अध्यक्ष एडवोकेट बृजेश त्यागी, योगेंद्र पुंडीर, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,अजीत सिंह,जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधु, प्रदीप पाल ,भीम सिंह ,सावित्री मंगला, जिला मंत्री सौरभ गुप्ता,सतीश सैनी, प्रमोद चौधरी, गीता कार्की मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, प्रदीप त्यागी, अशोक आर्य , दिनेश कौशिक, रश्मि चौधरी,मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजय त्यागी, भारत कपूर, बृजमोहन सैनी , रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, अमित प्रजापति सभी मोर्चो के अध्यक्ष, सनी अफजल अली ,प्रतिभा चौहान ,

सतीश शर्मा सरदार सतबीर सिंह, अनुराग त्यागी ,मनोज कुमार, तृप्ति कंसल ,मीरा कपिल,एवं पदाधिकारी गण मंडलों के पदाधिकारी गण शक्ति केंद्र के संयोजक आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, आज भाजपा की सदस्य लेने वालों में सुभाष सरीन, एडवोकेट अशोक अरोड़ा, विजय सेठी प्रेम सरीन ,विजय सरीन, अमित जैन, वीरेंद्र सरीन, अरुण त्यागी, सुरेंद्र सैनी, दौलत राम, संजीव अरोड़ा, अंकुर सरीन, भारतेद्र ममगाई, राजन ममगाई हिमांशु ,भवर सिंह आदि मोजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369