आरिफ नियाज़ी
रुड़की भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक समाज को भाजपा से जोड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक में पहुंचे भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली है जिसमें चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुकेश कोहली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है भाजपा ही सभी वर्गो को साथ लेकर चलना जानती है ।भाजपा ही इस देश का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा दिया है वह आज साकार साबित हो रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी का सम्मान करना जानती है और करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो योजनाएं चलाई है उसका लाभ भी सभी लोगों को मिल रहा है।उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगा।
उन्होंने कहा की उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट भाजपा के खाते में जाएंगी हरिद्वार लोकसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।इस मौके पर भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर अंसारी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से विदेशी भी बेहद प्रभावित हैं आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है।
अब समय आ गया है की सभी कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचाएं।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़,जिला पंचायत प्रतिनिधि अनीस अहमद गौड़,सलामत खान,असलम राणा आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।