आरिफ नियाज़ी
रुड़की के एक वेंकट हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया तो वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह ऐसे कार्यकर्ताओं के बेहद आभारी हैं जिन्होंने उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भव्य रोड शो का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी डंका बज रहा है आज पूरा देश नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है जो देश का विकास प्रधानमंत्री ने किया ऐसा कभी किसी सरकार ने नहीं किया।उन्होंने कहा कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो हिमालय की तरह विराट और पवित्र है। उनके नेतृत्व में आज भारत आज दुनिया का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 में ऐसा भारत होगा जिसका मुकाबला करने की ताकत दुनिया के किसी देश में नही होगी। उन्होंने मोदी और शाह की ओर से कार्यकर्ताओं को राम राम कही।
लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर मोदी और धामी सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है और पार्टी प्रत्याशी को जिताने का कार्य करना है।
राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से लोग लाभान्वित हुए हैं और वह पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलवाने का कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि इस पार चार सौ पार के नारे को सार्थक करने में हरिद्वार लोकसभा की महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए। दावा किया कि इस बार पांच लाख से अधिक वोटों के अंतर से यह सीट भाजपा जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर परिवार से वोट चाहिए इसके लिए जिले का एक एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य करेगा और बड़े अंतर से इस जिले से पार्टी प्रत्याशी को जीत हासिल करवाएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने दावा किया कि इस बार ग्रामीण क्षेत्र की हर गली मोहल्ले से पार्टी प्रत्याशी को वोट मिलेंगे। यह सिर्फ भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं के कारण होगा।
विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी की जीत निश्चित है हमें सिर्फ जीत का अंतर बढ़ाने के लिए कार्य करना है।
कार्यक्रम को विधायकों और विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी रहे नेताओं ने संबोधित किया और अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक वोट दिलवाने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु ने किया। कार्यक्रम में दिनेश पंवार, देशराज कर्णवाल, हरपाल साथी, पार्षद विवेक चौधरी, ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह , मुनीश सैनी,चेयरमैन प्रदीप चौधरी,राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,महेंद्र काला रानी देवयानी, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, मयंक गुप्ता, सुशील त्यागी, कविंद्र चौधरी, आदित्य चौहान, सुशील राठी, अनुज सैनी, मोहित राष्ट्रवादी पार्षद प्रद्युमन सिंह,
बृजमोहन सैनी, सुशील तोमर, मुनीश सैनी, राजपाल सिंह, संजय त्यागी, चौधरी अजीत सिंह, राजेश सैनी, डॉक्टर अनिल शर्मा, सावित्री मंगला, राजबाला सैनी, बरखा रानी, ललित मोहन अग्रवाल, अनुज सैनी, सौरभ गुप्ता, नरेश शर्मा, कविता रावत ,पवन तोमर,वीरेंद्र सैनी ,आदि मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।