आरिफ नियाज़ी
रुड़की में ईद उल फितर और होली के त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट नजर आ रही है।गंगनहर कोतवाली में सभी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक हुई जिसमें गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने सभी क्षेत्र वासियों से होली और ईद के त्यौहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की।इस बार पुलिस हुडदगियों से निपटने के लिए खास योजना बना रही है पुलिस हुददंगियों पर सख्त कार्यवाही करने के मूड में नजर आ रही है।
गंगनहर कोतवाली पहुंचे हिंदू मुस्लिम समाज के सभी गणमान्य लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए इस दौरान गोविंद कुमार ने कहा की आपसी सामंजस्य के साथ त्यौहार को मनाना है। किसी भी तरह का गैर कानूनी कार्य करने पर पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।सड़क पर नमाज अदा ना की जाए ताकि वहां पर जाम की स्थिति ना बन सकें कोशिश करें की जामा मस्जिद या अन्य मस्जिदों में ही जुमा की नमाज अदा करें और ईद की नमाज ईदगाह में अदा करें।
उन्होंने कहा की होली पर कुछ हुडदगी नशे की हालत में सड़कों और गली मोहल्लों में हुड़दंग मचाते हैं जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया है ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।इस मौके पर मुफ्ती सलीम,कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी,जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुबशिर अली, भाजपा नेता नईम सिद्दीकी,पटाखा व्यापारी कमल चावला,व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरविंद कश्यप, चंद्र प्रकाश बाटा, रहीमपुर प्रधान नदीम अहमद, अर्श अहमद,अब्दुल कलाम खा,अनीस अहमद,
अब्दुसलाम,हाफिज सलमान,शमीम अहमद,अमजद मोहम्मद इस्लाम,विजय सिंह रावत,रणवीर नागर,सुबोध चौधरी,मनोज कुमार,हेमंत जुल्का,शाहनवाज उर्फ पप्पी,मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद याकूब,देशबंधु गुप्ता,इरशाद,कुलदीप तोमर,कलीम खान,इरशाद,परमवीर एडवोकेट,परमजीत सिंह,पूर्व प्रधान सिबतैंन अली,हाशिम रामपुर,अंकित चौधरी पार्षद,शाहनवाज हुसैन ,और गुलाबनगर जामा मस्जिद के मुफ्ती शौकीन आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।