आरिफ नियाज़ी
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जरा भी कोई लापरवाही नहीं उठाना चाहती यही कारण है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया है।देहरादून भाजपा कार्यालय पर भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोकसभा चुनाव में कार्य करने के पार्टी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए हैं ।
इस दौरान अल्पसंख्यक दर्जाधारियों को भी लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स,हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद,पूर्व राज्य मंत्री कर्नल कादिर,मोहम्मद शाहिद,समीना सिद्दीकी,भाजपा के देहरादून महानगर अध्यक्ष यासमीन आलम खान और भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गुलफाम शेख और भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अफजाल अली आदि प्रदेश अध्यक्ष की इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नेताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने की अपील की वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया नारा सब का साथ सब का विश्वाश और सबका विकास का नारा जो दिया है अब समय आ गया है की जनता उसे साकार करे और तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री चुने।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।