Jan Mudde

No.1 news portal of India

युवा नेता आशीष शर्मा दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आया – आशीष शर्मा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की लोकसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होना जारी है आज सलेमपुर से युवा नेता आशीष शर्मा अपने दर्जनों समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो गए ।भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सभी युवाओं का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्गों के लोग आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंच रहा है भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसके चलते आज नेताओं के साथ साथ युवाओं का रुझान भी नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा में शामिल हुए हैं।वहीं युवा नेता आशीष शर्मा ने कहा की वह नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं ।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने पटका पहनाकर आशीष शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा परिवार को एक नया बल मिलेगा इस अवसर पर जिला मंत्री सतीश सैनी जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुंदरलाल प्रजापति, अनुराग त्यागी, बीएल अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, मंडल महामंत्री बृजमोहन सैनी, आदर्श गुप्ता भाजपा में शामिल होने वालों में निखिल शर्मा ,मनोज शर्मा, हर्ष कौशिक, टोनी धीमान, अनुज चौहान, मोहित योगी, रोहित शर्मा आदि रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369