आरिफ नियाज़ी
रुड़की रहमानिया अरबी मदरसे के प्रशासक हाजी मुस्तकीम ने विरोधियों को दो टूल कर दिया है कि अरबी मदरसे में किसी भी तरह की राजनीति या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।उन्होंने कहा की जो लोग झूठा प्रचार कर उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
हाजी मुस्तकीम ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का प्रयास मुस्लिम बच्चों को बेहतर तालीम और अरबी मदरसों को मॉडर्न बनाने की रही है ताकि मुस्लिम बच्चे भी देश की मुख्य धारा से जुड़े और उन्हें बेहतर रोजगार प्राप्त हो।उन्होंने कहा की अब रहमानिया अरबी मदरसे में दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी छात्र हासिल कर सकेंगे जिसके चलते अब रहमानिया मदरसे में बेहतर से बेहतर शिक्षा छात्रों को मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग मॉडर्न शिक्षा का विरोध कर रहे हैं वह लोग कौम के हितैषी नहीं हो सकते।
हाजी मुस्तकीम ने कहा की शादाब शम्स कौमh और अरबी मदरसों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं उनका प्रयास अरबी मदरसों को मॉडर्न करने का है जिसमें उन्हें जरूर सफलता मिलेगी।उन्होंने कहा की मदरसे और मस्जिद को लेकर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं जबकि उनके द्वारा अपनी मर्जी से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है मदरसों को आगे बढ़ाने और अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए उन्हें कितना ही संघर्ष क्यों ना करना पड़े वह करेंगे लेकिन जो भी मदरसों और छात्रों के हित में होगा वही कार्य करेंगे।उन्होंने कहा की उत्तराखंड सरकार भी सभी का साथ सभी का विकास और सभी के विश्वास को लेकर आगे बढ़ रही है।
रहमानिया मदरसे के प्रशासक ने कहा की अरबी मदरसे में साफ सफाई और बेहतर तालीम पर अधिक ध्यान रहेगा।मदरसे की तरक्की, यहां होने वाले सौंद्रीयकरण और निर्माण को लेकर बैठक हुई है लेकिन कुछ लोगों को इस मदरसे की मॉडर्न शिक्षा हजम नहीं हो रही है इसलिए ही वह उल्टे सीधे कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।उन्होंने कहा की अगर मदरसे के छात्र उर्दू अरबी के साथ साथ साथ अंग्रेजी,गणित और विज्ञान जैसे विषयों को भी पढ़े तो इसमें किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।
कुछ लोग बात का बतंगड़ बना कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं जिसमें वह कभी भी सफल नहीं होंगे।उन्होंने कहा की मदरसे के कुछ अध्यापक और मौलाना मदरसे के मॉडर्न कराने का विरोध करने में लगे हैं जबकि ऐसा नहीं चलेगा।अरबी मदरसे में और बेहतर निजाम कायम किया जाएगा।खिदमते खल्क करना ही उनका मकसद है किसी को परेशान करना उनका मकसद नहीं है लेकिन अगर अरबी मदरसे के कार्यों में अनावश्यक रूप से दखल दिया गया तो वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।