Jan Mudde

No.1 news portal of India

ढंडेरा में रोडवेज बस की चपेट में आने से रिटायर सूबेदार मेजर की मौत,लोगों ने किया जमकर हंगामा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के ढंडेरा में तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से सेवानिवृत्त सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद कस्बे के लोगों ने परिजनों के साथ जमकर हंगामा करते हुए रोड़ पर जाम लगा दिया।गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया।

गुस्साए लोग ढंडेरा से गुजरने वाले भारी वाहनों का विरोध कर रहे थे इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा का भी भीड़ को साथ मिला। दरअसल गुस्साए लोगों का आरोप था की जब तक पुलिस प्रशासन भारी वाहनों पर रोक नहीं लगाता तब तक शव को उठाने नहीं दिया जाएगा।

हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को आश्वासन देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया और जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

गौरतलब है की सेना से रिटायर सूबेदार मेजर भीम सिंह शिवाजीनगर ढंडेरा के निवासी थे जो देर शाम को दूध लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार छुटमलपुर डिपो की रोडवेज बस ने अपनी चपेट में ले लिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई ।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369