आरिफ नियाज़ी
रुड़की के इब्राहिमपुर गांव के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक कबाड़ी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई जिससे गांव में दहशत का माहौल है। मर्तक जाकिर हुसैन आसाम का निवासी था जो अपने पूरे परिवार के साथ रुड़की में रह रहा था। हत्या का कारण पैसे का लेन देन होना बताया जा रहा है फिलहाल मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

फिलहला पुलिस ने इस मामले में एक कबाड़ी को हिरासत में लिया है जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस की सूचना के बाद मर्तक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं जाकिर के भाई अनवर के मुताबिक मर्तक जाकिर हुसैन कबाड़ी का कार्य करता था जिसके दो छोटे बच्चे भी हैं पुलिस फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।