आरिफ नियाज़ी
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है जिसके चलते भाजपा युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर रिंकू प्रधान और उनके सैंकड़ों समर्थकों ने भाजपा मे शामिल होने की घोषणा की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रिंकू प्रधान और उनके सैंकड़ों समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह भाजपा की कल्याणकारी एवं पारदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि आज हर दूसरी पार्टी वाला नेता भाजपा को अपना रहा है आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के लोग भी तेजी के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरे देश में सर्वांगीण विकास हो रहा है
यही कारण है कि सभी अपना भविष्य भाजपा में सुरक्षित समझते हैं इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा अंतोदय की नीति पर कार्य करती है इस पार्टी में कार्य करने वाले एक आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है ।उन्होंने कहा की धामी और मोदी जी ने जो जनता से वायदे किए थे आज वह पूरे हो रहे हैं जिससे पूरा देश अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर पार्टी को ज्वाइन करते हुए गुरजिंदर सिंह उर्फ रिंकू प्रधान ने कहा कि हमेशा भाजपा द्वारा कहा जाता था कि मंदिर वहीं बनाएंगे किंतु तिथि नहीं बताएंगे लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई अपितु परम वैभवशाली मंदिर का भी निर्माण हो गया और इसमें सभी समुदायों की सहमति रही इसी से प्रभावित होकर वह और उसके समर्थक भाजपा को ज्वाइन कर रहे हैं, उन्होंने कहा की भाजपा में रहकर ही विकास हो सकता है इसलिए भाजपा सरकार में रहकर विकास को नई गति देंगे।
इस अवसर पर भाजपा ज्वाइन करने वालों में गुरुजेंद्र सिंह (रिंकू प्रधान ),शुभम चौहान , मंजीत सैनी,शशिकांत तोमर, नितीश शर्मा,अमन कुमार,मयंक चौधरी, ईशान अरोरा,मोहित घई, गुरजीत सिंह , रोहित चौहान, आशीष सैनी, हेमू सैनी (सुनील सैनी , अन्ना कश्यप,सत्यव्रत, जीत सिंह, मनीष रघुवंशी,प्रशांत तोमर,राजीव गौर, संयम पाहुजा, वरुण गौर, अंशुल, प्रेम चौधरी,सचिन सैनी,ललित कश्यप, रवि चावला,सुधीर बजाज,अलोक,शिवकुमार,दीपक सैनी,भारत सैनी,चिराग बाजवा, विदुर चौधरी,अमित कश्यप, अनिकेत,रविंद्र पोखरियाल, चिंटू, दीपक सेठी,नितिन, राजू रामनगर, राजीव पंडित नितिन गर्ग, हरप्रीत सिंह, अमित शर्मा, शानू, हन्नी, राहुल विकास, गगन आदि रहे,
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी में राजपाल सिंह,पवन तोमर, राजेश सैनी संजीव तोमर, संजय कश्यप,नितीन गोएल, पंकज नंदा, अफजाल अली, प्रतिभा, गौरव कौशिक, नील कमल, आकाश छाछर , प्रिया आदि उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।