आरिफ नियाज़ी
रुड़की नलकूप खंड में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बृजेश कुमार शर्मा और नलकूप चालक नूरहसन आज लंबी विभागीय सेवा के बाद सेवा निवृत्त हो गए।उनकी बिदाई पार्टी में नलकूप खंड के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।इस मौके पर सिंचाई विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा की नलकूप खंड में लगातार कर्मचारियों की लंबे समय से भारी कमी चली आ रही है
वहीं कुछ कर्मचारियों के सेवा निवृत्त होने पर विभाग में कार्य भी प्रभावित हो रहा है ऐसे में सरकार को नलकूप के खाली पड़े पदों पर तत्काल नियुक्ति करनी चाहिए ताकि नलकूप खंड का कार्य तेजी से आगे बढ़ सके।उन्होंने कहा की आज मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बृजेश शर्मा ने लंबे समय तक विभाग को अपनी सेवाएं दी हैं जिन्हे कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा की आज का दिन भी यादगार रहेगा जिसमें विभाग के दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं।
इस मौके पर सिंचाई विभाग के मिनिस्ट्रियल एसोसियेशन के जिला सचिव अनिल रवि ने कहा की जो व्यक्ति नोकरी में आता है उसे कुछ समय बाद जाना भी होता है दोनो ही कर्मचारी बड़ी मेहनत के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिन्हे याद रखा जाएगा।
इस मौके पर सिंचाई संघ के पूर्व महामंत्री प्रमोद कुमार ने कहा की संघ की समस्याओं को गंभीरता से हल कराया जाएगा और कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए आला अधिकारियों के संज्ञान में लाया जायेगा। इस मौके पर ताजवर गुंसाई,हरिओम चौहान,प्रवीण मालो,अनिता रानी,संजय ठाकुर,आफताब आलम,पुष्पक राज,रविंद्र वर्मा,जाकिर हुसैन,बालेश,पूनम,सर्वेश कुमार सैनी, कनिष्ठ अभियंता विनय सैनी आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।