आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मंगलौर निवासी मरगूब कुरैशी को बनाया गया है। मरगूब कुरैशी की नियुक्ति कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने की है। उन्होंने मरगूब कुरैशी से आशा व्यक्त की है की मरगूब कुरैशी अपनी टीम के साथ पूरी मेहनत और लगन के साथ हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे।
वहीं नियुक्ति के बाद कांग्रेस अल्पसंखयक के जिला अध्यक्ष मरगूब कुरैशी ने कहा की कांग्रेस नेताओं ने उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे और कांग्रेस पार्टी को बड़ी ईमानदारी के साथ मजबूत करने का काम करेंगे।मरगूब कुरैशी ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा की किन्हीं कारणों से कुछ दिन के लिए उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया था लेकिन फिर से वह अपने घर में लौट कर और भी बेहतर महसूस कर रहे है एक सवाल के जवाब में मरगूब कुरैशी ने कहा की बसपा के दर्जनों कार्यकर्ता अभी कांग्रेस में आने वाले हैं जिसमें बसपा के कई बड़े नेता भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा की मंगलौर उपचुनाव में सीधी लड़ाई कांग्रेस और भाजपा की है भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को जिताना बेहद जरूरी है।मरगूब कुरैशी ने कहा की कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है कांग्रेस ने हमेशा गरीब और मजदूर का साथ दिया है हरीश रावत लगातार किसानों के बीच रहकर किसानों और मजदूरों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं इतना ही नहीं पूर्व विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने भी किसानों के दुख दर्द को भली भांति समझा है और वह भी हरीश रावत के साथ सभी आंदोलनों में प्रमुखता से शामिल रहे है
इसलिए मंगलौर विधानसभा की जनता इस बार परिवर्तन करते हुए काजी निजामुद्दीन को जिताने का काम करेगी ताकि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का एक संदेश दूर तक पहुंच सके।उन्होंने कहा की कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है जो भी कांग्रेस में गुटबाजी की बात करेगा वह कांग्रेसी नहीं हो सकता कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है जो इस देश पर शहीद होने वाले नेताओं की पार्टी है जिन्होंने इस देश को आजाद कराने में अपनी जान तक की कुरबानी तक दे डाली।उन्होंने दावा किया की कांग्रेस उपचुनाव में इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।