आरिफ नियाज़ी
रुड़की में अंबेडकर पार्क की स्थापना से पूर्व अंतराष्ट्रीय जनकल्याण श्री रविदास धाम जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे।
अंतरराष्ट्रीय जनकल्याण श्री रवि धाम ट्रस्ट द्वारा हरिद्वार हाईवे पर कोर कॉलेज के समीप विशाल अंबेडकर पार्क की स्थापना की जा रही है। इस अंबेडकर पार्क का शिलान्यास रविवार को विशाल शोभा यात्रा के बाद किया गया। शोभा यात्रा से पूर्व हजारों की संख्या में एकत्र हुए श्रद्धालुओं ने नगर निगम के समीप स्थित रविदास घाट पर पूजन में भाग लिया।
उसके उपरांत वहां से ज्योति प्रज्वलित कर ज्योति के साथ शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा में कई डीजे और ढोल नगाड़े शामिल थे जिसमें भजनों की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इसके साथ अंबेडकर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा रविदास घाट से शुरू होकर सिविल लाइंस, प्रेम मंदिर चौक, मलकपुर चुंगी, माजरा, शेरपुर, ब्रह्मपुर, बेलडा आदि स्थानों से होती हुई हरिद्वार हाईवे स्थित आंबेडकर पार्क पर संपन्न हुई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि इस स्थान पर भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा पार्क बनाने की योजना है जिसे अन्य प्रदेशों से भी लोग देखने आएंगे और बाबा भीमराव अंबेडकर का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने एक समाज नहीं बल्कि सर्व समाज के हित में कार्य किया और उनके किए कार्यों को देश कभी भुला नहीं पाएगा। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, रवि गौतम,अमित कुमार कुलदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, गोविंद गौतम, अवधेश कुमार,दीपक कुमार, सोमपाल सिंह, चंद्रशेखर नीटू, अजय, नितिन आदि उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।