आरिफ नियाज़ी
मंगलौर में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन सोमवार को बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए दिवंगत विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के कैंप कार्यालय पर तैयारी जोरों पर चल रही है। इस दौरान बसपा के सभी बड़े नेता शामिल रहेंगे।हालांकि इस बार के बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी की कमी पूरी तरह से खलेगी।
हालांकि इस बार मंगलौर में उपचुनाव को लेकर भी राजनैतिक सरगर्मियां तेज़ हैं इसलिए कल होने वाले बसपा के कार्यक्रम में भीड़ का आंकलन भी अधिक लोग करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर बसपा नेता कड़ी मेहनत करने में जुटे हुए हैं यहां तक की जहां हाजी सरवत करीम अंसारी का पूरा परिवार कल होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है वहीं बसपा नेता मोइनुद्दीन अंसारी भी इस कार्यक्रम में दिन रात जुटे हुए हैं ।
बसपा इस बार मंगलौर सीट को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेगी भले ही इसके लिए कितने भी प्रयास क्यों ना करने पड़े।इस दौरान बसपा नेता मोइनुद्दीन अंसारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की बसपा सुप्रीमो मायावती का सोमवार को जन्म दिन है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शिरकत करेंगे साथ ही बसपा के सभी छोटे बड़े नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
बसपा का होने वाला कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में कल दलित और मुस्लिम समाज के लोगों की भागीदारी कितनी होगी इसका भी नज़ारा देखने को मिलेगा।फिलहाल बसपा नेताओं का पूरा प्रयास है की कार्यक्रम में सभी जाति बिरादरी के लोग पहुंचे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।