आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड के राशन डीलर कमीशन ना मिलने से बेहद नाराज़ हैं सभी राशन डीलर एक जनवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे चुके हैं।भगवानपुर में आयोजित ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के एक कार्यक्रम में प्रदेश भर के बड़ी संख्या में राशन डीलर पहुंचे जहां उन्होंने सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान कर दिया है।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा की राशन डीलर की समस्याओं पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है आलम यह है की पिछले लंबे समय से उन्हे कमीशन तक भी नहीं मिला है अब अगर सरकार ने जल्द ही कमीशन के साथ साथ उनका मानदेय आदि की व्यवस्था ना की तो प्रदेश के सभी राशन डीलर आगामी एक जनवरी से हड़ताल पर चले जायेंगे।
उन्होंने कहा की उन्हे मजबूरी में हड़ताल पर जाना पड़ रहा है सरकार उनकी मांगों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है अगर ऐसा ही रहा तो आगामी 16जनवरी को दिल्ली संसद भवन के लिए सभी राशन डीलर कूच करेंगे। इस मौके पर फेडरेशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरीश पंत ने कहा की विभाग को स्लीप के पैसे के साथ ही राशन डीलरो को कमीशन का भुगतान भी करना चाहिए।पिछले 13 माह के कमीशन का भुगतान तत्काल करना चाहिए इतना ही नहीं इनका मानदेय भी तय होना चाहिए।
इस मौके पर फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा,जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान,जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष सुषमा देवी,शोभित गुप्ता,अनीस गौड़,राव फाजिल, राशिद अली आदि बड़ी संख्या में राशन डीलर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास पाल ने किया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।