आरिफ नियाज़ी
खानपुर विधायक उमेश ने लहबोली गांव पहुंचकर ईंट भट्टे पर मर्तक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें उचित मुआवजा दिए जाने की घोषणा भी की।उमेश कुमार ने सभी मर्तक परिवारों को पच्चीस पच्चीस हजार की एफ डी और छोटे बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की।उमेश कुमार जिस समय लहबोली और उदलहेड़ी गांव पहुंचे तो वहां लोगों की पहले से ही भारी भीड़ जमा थी।
मर्तक के परिजनों ने कहा की अभी तक उन्हे किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली है हालांकि सरकार ने दो दो लाख रुपए देने की घोषणा की है लेकिन अभी तक वह भी अभी तक उनके पास तक नहीं पहुंची है।इस मौके पर उमेश कुमार ने कहा की वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं पीड़ित परिवार अपने को उमेश कुमार से अलग ना समझें जिस समय भी वह उन्हें याद करेंगे उमेश कुमार उनके बीच खड़ा मिलेगा।
विधायक उमेश कुमार ने कहा की जो भी परिवार हैं उनको सरकार से सरकारी पेंशन जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जायेगी प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को पच्चीस हजार की एफ डी इसके अलावा परिवार के सभी छोटे बच्चों की शिक्षा का खर्च भी उमेश कुमार उठायेंगे। अभी तक उमेश कुमार पहले एक मात्र विधायक हैं जिन्होंने पीड़ित परिवार को इस तरह की मदद की घोषणा की है।
हालांकि वैसे तो सभी राजनैतिक दलों के लोग पीड़ित परिवारों तक पहुंच रहे हैं लेकिन मदद करने वाले बेहद कम लोग हैं जिनमे उमेश कुमार पहले विधायक हैं ।वहीं मर्तक के परिजनो ने उमेश कुमार का उनके बीच पहुंचने पर बड़ा आभार भी जताया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।