आरिफ नियाज़ी
रुड़की ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल में एक बार फिर छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला स्कूल के प्रांगण में आने वाले क्रिसमस के उपलक्ष में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
नन्हे मुन्ने द्वारा प्रस्तुत किया गया जिंगल बैल डांस कार्यक्रम के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। भारत देश की विभिन्नताओ में एकता का प्रतीक अन्य आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यालय की प्रधानाचार्य माला चौहान एवं प्रबंधक अशोक चौहान ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों और ग्रीनवे परिवार को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी सुधांशु, मयंक वर्मा, शायला चौहान, नंदिनी, रिद्धि, अक्षत, शौर्य, नुसरा आदि रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में मोहित लाल, कैथरीन, रेबेका, एडविना, मेरी, स्वाति अरोड़ा, स्मृति, आयुषी चौरसिया, तरनजीत अरोड़ा, पूजा भाटिया, प्रियंका बोरा, जसप्रीत कौर, अनिता जोशी, पूनम, सुंदरी, मुक्ता जैन, कीर्ति, हरेंद्र आर्य, पल्लवी कुकरेती, शशि आदि का योगदान रहा।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।