Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन सिंचाई विभाग उत्तराखंड के दिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर एक बार फिर अनिल चौधरी और अनिल रवि सचिव ने की जीत दर्ज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन सिंचाई विभाग उत्तराखंड के दिवार्षिक चुनाव में एक बार फिर जिला अध्यक्ष पद पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल चौधरी ने अंकुर शर्मा को भारी शिकस्त देते हुए जीत का परचम लहराया तो वहीं अनिल रवि ने जिला सचिव के पद पर नरेश शाह को हराकर भारी मतों से जीत दर्ज कराई दोनो ही पदों पर हुआ चुनाव बड़ा ही दिलचस्प रहा।

बाकी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।इस दौरान जीत हासिल करने वाले अध्यक्ष अनिल चौधरी सचिव अनिल रवि और अन्य पदाधिकारियों का सभी संगठन के कर्मचारियों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा की इस बार कर्मचारियों ने उन्हे दूसरा मौका दिया है वह सभी कर्मचारियों और अपने संगठन के बेहद आभारी हैं जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचाया इस दौरान उन्होंने कहा की कर्मचारियों के हित में जो भी कार्य होंगे किए जाएंगे किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जायेगा सभी अपने परिवार के लोग हैं

लेकिन चुनाव भी एक संवैधानिक प्रक्रिया है जिससे कर्मचारियों को एक जुट रहने का अवसर मिलता है।इस मौके पर सचिव अनिल रवि ने कहा की कर्मचारियों ने उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे। इतना ही नहीं कर्मचारी हित में जो भी होगा उसे करने की भरपूर कोशिश करेंगे।

इस मौके परमिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन सिंचाई विभाग उत्तराखंड के दिवार्षिक चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप सिंह,रुड़की शाखा सचिव आशीष सैनी और अनिल रवि को रुड़की शाखा का अध्यक्ष बनने पर सभी कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369