आरिफ नियाज़ी
रुड़की।जिला पंचायती राज विभाग में वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद एहसान को पीरान कलियर हज हाउस में हज अधिकारी के रूप में अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।यह पद हज कमेटी में पिछले पांच वर्षों से रिक्त था।हज भवन पीरान कलियर में उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के महासचिव और अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने शाल और गुलदस्ता पेश कर उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यभार के पश्चात मोहम्मद अहसान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने राज्य हज कमेटी के माध्यम से इस वर्ष हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था को लेकर केंद्रीय हज कमेटी को पत्र लिखा है। मोहम्मद एहसान ने बताया कि केंद्र सरकार ने हज फार्म भरने की तिथि बीस दिसम्बर से बढ़ा कर पन्द्रह जनवरी कर दी है।उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति ने मोहम्मद एहसान को हज अधिकारी बनाये जाने पर मुख्यमंत्री,हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद व सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया है।
कमेटी के महासचिव व शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि मोहम्मद एहसान जिला अपल्पसंख्यक अधिकारी के साथ-साथ हज कमेटी के पूर्व वित्त अधिकारी भी रह चुके है और एक अनुभवी व ईमानदार अधिकारी के रूप में पूरे प्रदेश में उनकी पहचान है अहसान अली के हज हाउस की जिम्मेदारी मिलने पर हज यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।इस अवसर पर अब्दुल शाहिद,अरशद रजा, सलमान फरीदी,समीर अहमद,रफत हुसैन,गुलशन,नौशाद अली, राव इजहरुल हक और अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।